मिनटों के इस उपाय से पाए पिंपल से छुटकारा

पिंपल से लड़ने के लिए बेशक हम तमाम तरीके के प्रोडक्ट लगाते हैंडॉक्टर के पास भी जाते हैं। लेकिन फिर भी पिंपल की समस्याअक्सर ज्यों की त्यों रहती है. जबकि हकीकत यह है कि पिंपल दूर भगाने के लिए प्राकृतिक  और आसान तरीके मौजूद हैं। आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि प्राकृतिक तरीकों से पिंपल का बहुत जल्दी सफाया किया जा सकता है । आइये इन तरीकों से रूबरूहोते हैं।


  1. नींबू- नींबू को काटकर उसका रस एक छोटी कटोरी में निचोड़ ले. इसमें थोड़ा नमक व शहद मिलकर मिश्रण बना ले ओर प्रभावित जगह पर लगाए. 15 मिनट के लिए सूखने दे और फिर त्वचा को गुनगुने पानी से साफ कर ले.
  2. टमाटर- एक छोटी कटोरी में दो चम्मच टमाटर का रस ले. अब इसमें एक चम्मच शहद व आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालकर एक पेस्ट बना लें और पिंपल्स पर लगाएं. 10 मिनट बाद ठंडे दूध से चहरे की मसाज करे और साफ पानी से चेहरा धो लें.
  3.  हल्दी- हल्दी त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान है. एक चम्मच हल्दी पाउडर को दूध और गुलाबजल के साथ मिलकर पेस्ट बना लें और सीधे पिंपल पर लगाएं. इस उपाय को लगातार कुछ दिनों तक करने से पिंपल्स की समस्या खत्म हो जाती है.
  4.  शहद- पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए शहद भी बहुत कारगर है . शहद को पिंपल्स पर लगा कर छोड़ दे. कुछ देर बाद ठंडे से चहरे की मसाज करते हुए इसे हटा लें. इस उपाय को हफ्तेभर लगातार करने से पिंपल्स  खत्म हो जाएंगे.

Back To Top