महिलाओं के अपर लिप के बाल देखने में बडे़ ही भद्दे लगते हैं। अगर यह गहरे और घने हैं तो महिलाएं बिल्कुल पुरुषों की तरह दिखने लगती हैं। यही नहीं अगर होंठो पर गहरे रंग की लिपस्टिक लगाई जाए तो यह और भी भद्दा लगता है।
चेहरे पर अनचाहे बालों को बिल्कुल भी नहीं झेलना चाहिये, खासतौर पर तब जब आपके पास ढेर सारे घरेलू उपचार आसानी से उपलब्ध हों। यदि चेहरे से अनचाहे बाल गायब हो जाएं, तो चेहरा देखने में और भी सुंदर और साफ सुथरा दिखने लगता है।
आज हम आपको जिन घरेलू उपचारों के बारे में बताएंगे वह आपको बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। इसे वे लोग भी प्रयोग कर सकते हैं जिनकी त्वचा संवेदनशील होती है। तो अब चलिये देखते हैं घर पर किन किन चीज़ों से अपर लिप के बालों को हटाया जा सकता है।
1. अंडे का सफेद हिस्सा
अंडे का सफेद हिस्सा ब्लैकहेड और स्किन की गंदगी को निकालने के बडे़ काम आता है। आपको बस आधे चम्मच कॉर्न फ्लोर में 1 चम्मच शक्कर मिक्स कर के उसमें अंडे का सफेद हिस्सा मिला कर पेस्ट बनाना होगा। फिर इस पेस्ट को अपर लिप्स पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सुखाएं। उसके बाद इसे पील कर के ठंडे पानी से धो लें।
2. बेसन
बेसन में ऐसे तत्व होते हैं जो डेड स्किन को हटाने में मदद करते हैं और होंठो के ऊपरी हिस्से के बालों को हटाता भी है। 1 चम्मच बेसन लें और उसमें चुटकीभर हल्दी और थोड़ा सा पानी मिला कर पेस्ट बनाएं। फिर इस पेस्ट को अपपर लिप्स पर लगा कर सूखाएं। उसके बाद इसे उंगलियों से स्क्रब करें। बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें। ऐसा आपको हफ्ते में दो बार करना होगा।
3. शहद और शक्कर
शुगर और हनी एक होममेड वैक्सिंग की तरह काम आता है। इससे स्किन हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रहती है। इसके लिये आपको 3 चम्मच शक्कर, 1 चम्मच शहद और कुछ बूंद नींबू का रस मिला कर मिक्स करना होगा। फिर इन्हें थोड़ा सा गरम कर लें और शक्कर को पिघला लें। अब आप इस मिश्रण को अपने होंठो के ऊपरी हिस्से पर लगाएं और ऊपर से कॉटन रख लें। फिर कॉटर को तेजी से निकालें। उसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें और मॉइस्चराइजर लगा लें।
4. कॉर्नफ्लोर और दूध
कॉर्नफ्लोर और दूध एक टाइट पेस्ट बनाते हैं, जिसे स्किन पर लगा कर उखाड़ने से अनचाहे बालों से मुक्ती मिल जाती है।
सामग्री-
1 चम्मच कॉर्नफ्लोर 2 चम्मच दूध
विधि-
दोनों चीजों को एक कटोरी में डाल कर गाढा पेस्ट बनाएं। फिर इस पेस्ट को अपर लिप्स पर लगाएं। फिर जब यह सूख जाए तब इसे निकाल लें। ऐसा आपको 2-3 बार हफ्ते में करना है।
5 हल्दी
5 हल्दी
अनचाहे बालों को निकालने का यह एक पुराना तरीका है। हल्दी चेहरे को साफ भी करती है।
1 चम्मच हल्दी में थोड़ा सा दूध या पानी मिक्स करें। इस पेस्ट को होंठो पर लगाएं और सूखने दें। बाद में इसे स्क्रब कर के निकालें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें या फिर आपको जब तक रिजल्ट ना मिल जाए।
6.आलू का जूस
आलू, बालों को नेचुरल तरीके से ब्लीच करता है और पोर्स को खोलता है जिससे रोएं आराम से हट जाते हैं।
सामग्री-
2 चम्मच पीली दाल 1 चम्मच आलू का रस 1 चम्मच शहद 1 चम्मच नींबू का रस



